कोडरमा: साइबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का हुआ खुलासा
कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जिले के सतगांवा थानान्तर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा लोगो को लोन दिलाने के नाम पर साईबर ठगी किया जा रहा है. जिसकी सूचना व कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी सतगांवा को दिया गया. गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए दो साईबर अपराधी गिरफ्तार किए गए।