ललितपुर: एक दिन पूर्व से लापता जाखलौन निवासी युवक की मौत के मामले में नया मोड़, पुलिस पर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने का आरोप
कस्बा जाखलौन निवासी पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा मंगलवार से घर से लापता था।जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर कुएं में मिला था। उन्हें बेटे के साथियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका है। परंतु जाखलौन पुलिस द्वारा उनके द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।