सदर: वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन हुआ
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय तिब्बती उच्च संस्थान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, बीएचयू वनस्पति विभाग के प्रोफेसर रविंद्र नाथ खरवार, वन विभाग की टीम और संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।