ग्वालियर गिर्द: लूट की झूठी शिकायत करने वाली महिला पर केस दर्ज, बीमा क्लेम हड़पने के लिए नाबालिग भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश
बहोडापुर तिराहे पर शनिवार दोपहर को हुई सनसनीखेज लूट की कहानी खुद फरियादी महिला शेजू सिकरवार ने रची थी उसने इसके लिए अपने नाबालिग भाई और उसके दोस्त को षड्यंत्र में शामिल किया था।महिला का उद्देश्य करीब 10 तोला गोल्ड का बीमा क्लेम हड़पने का था।पुलिस ने महिला से सख्ती की गई तो उसने अपना राज उगल दिया और बताया कि क्लेम के पैसे हड़पने के लिए उसने योजना बनाई थी।