अलीगंज: अलीगंज के बिल्सड़ में अवैध चकमार्ग को मुक्त कराया गया, एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने की कार्रवाई
Aliganj, Etah | Jun 5, 2026 शुक्रवार की सुबह11उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम बिल्सड़ पट्टी में सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गाटा संख्या 182 स्थित चकमार्ग पर की गई, जहां अरविंद यादव पुत्र जदुनाथ सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।