पीपलदा: इटावा में फुसोद नाके के निकट वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने के कार्य में लगी जेसीबी मशीन को वन विभाग ने किया जब्त
Pipalda, Kota | Jun 8, 2024 इटावा क्षेत्र में फुसोद नाके के निकट गिरधरपुरा में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने के मामले में जेसीबी मशीन को जप्त किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मराज गुजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को आज सूचना मिली थी अतिक्रमण की नीयत से अंग्रेजी बम्बूल के पेड़ उखाड़कर उसे समतल किया जा रहा है।टीम ने मौके पर पहुँचकर जेसीबी मशीन को जप्त किया।