अनूपपुर: ग्राम प्यारी में रोजगार व सड़क मरम्मत की मांग को लेकर चक्का जाम, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट के नेतृत्व में प्रदर्शन
जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम प्यारी में रोजगार उपलब्ध कराने तथा लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य भारती केवट के नेतृत्व में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।