हुज़ूर: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक एक व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, पुलिस कर्मियों ने सीपीआई देकर बचाई जान
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 भोपाल पुलिस के जवानों ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्य की मिसाल पेश की। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में अचानक एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। समय पर मिली मदद से करीब पांच मिनट के भीतर उसकी हालत संभली और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।