सदर: प्रयागराज में छात्र प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास के मामले में तीसरी एफआईआर दर्ज
Sadar, Allahabad | Jul 27, 2026
प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं की तीसरी एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। यह एफआईआर भाजपा नेता रवींद्र जायसवाल की तहरीर पर रविवार की शाम 6 बजे दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया है कि भीड़ जान से मारने पर अमादा थी और उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। रविवार शाम यह केस दर्ज किया गया।