धौलपुर: मचकुंड गुरुद्वारे की छत भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टल गया
शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित मचकुंड क्षेत्र के पास एक गुरुद्वारे में मंगलवार को अचानक छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार जिस स्थान की छत गिरी है, उसी के नीचे नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गनीमत रही कि घटना के समय छ