हुज़ूर: भोपाल: हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान ढाई महीने की बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2025 भोपाल के हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग में इलाज के दौरान ढाई महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। राजगढ़ के मोतीपुरा गांव निवासी परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत 19 अगस्त को सामान्य थी लेकिन पेट फूलने की शिकायत के बाद ड्यूटी डॉक्टर से कारण पूछने पर विवाद हुआ|