चैनपुर: लोहरा गांव में कुर्की जब्ती के दौरान पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत
चैनपुर के लोहरा गांव में कुर्की जब्ती करने गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को शाम 6:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लोहरा गांव के कांता यादव के पुत्र अनिल यादव बताया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व के एक मारपीट के मामले में नामजद और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कुर्की जब्ती के दौरान उसे गिरफ्तार किया है