परबत्ता: करना के विवाह भवन में शादी समारोह में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव स्थित उषा विवाह भवन में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो रविवार की शाम सात बजे तक विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी नवीन कुमार मैठेला ने इस संबंध में परबत्ता थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत