हंडिया: आम के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
उतरांव के सदरेपुर सराय इस्माइल गांव में 40 वर्षीय किसान चन्द्रभान कुशवाहा का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वह रात में घर से कुछ दूरी पर सोने गए थे, जहां सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है शुक्रवार 02 बजे दी जानकारी