छीपाबड़ोद: देलनपुर गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को दिया गया अंजाम
छिपाबड़ोद उपखण्ड के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। देहलनपुर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार जगदीश लोधा के मकान में चोर पिछवाड़े से सेंध लगाकर घुस गए। उस समय परिवार के सदस्य घर के बाहर चौक और छत पर सो रहे थे। चोर अलमारी तोड़कर लगभग दो लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पीड़ित परिवार