कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार 1 बजे के लगभग महाकालेश्वर मंदिर के परिसर का भ्रमण कर दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए आना संभावित हैं। कलेक्टर द्वारा चारधाम मंदिर के समीप की गई बैरिकेडिंग, शीघ्र दर्शन काउंटर