शाहबाद: टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा बैठक
Shahbad, Baran | Jun 17, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद कस्बे में सीएमएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने फील्ड स्टाफ को तय संकेतकों के अनुसार जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।