खजनी: बेलघाट के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और रामलीला मैदान के सुंदरीकरण को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किए ₹2.79 करोड़
गोरखपुर जनपद के बेलघाट स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर एवं रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए राज्य सरकार ने कुल 2 करोड़ 79 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों द्वारा मंदिर परिसर और रामलीला मैदान के विकास की मांग उठाई जा रही थी, जिसे लेकर खजनी क्षेत्र के विधायक श्रीराम चौहान ने शासन स्तर पर पहल की थी।