चेवाड़ा बीआरसी में बुनियादी साक्षरता परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में बुधवार को शिक्षा सेवी एवं तालीम मारकज़ शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 7 दिसंबर को प्रस्तावित बुनियादी साक्षरता परीक्षा की सफल संचालन व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।