कुडू: कुडू में क्रिसमस गैदरिंग शोभायात्रा निकली, मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग हुए शामिल
Kuru, Lohardaga | Dec 16, 2024 कुडू में सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे मसीही समुदाय द्वारा भव्य रूप से क्रिसमस गैदरिंग शोभायात्रा निकाली। सेंट विंसेंट प्लाटि सदन टाटी चर्च में मिस्सा पूजा के बाद आर सी मिशन कैथोलिक चर्च टाटी के अगुवाई में चरनी एवं गाजे बाजे के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा ब्लॉक मोड, सहित विभिन्न जगहों का परिभ्रमण कर चर्च पहुंचा।