बड़ौद: फाल्गुन माह में भावसार मंदिर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव
फाल्गुन माह की रंगत हर ओर दिखाई दे रही है।इसी उत्साह के बीच स्थानीय भावसार मंदिर में महिलाओं ने मंगलवार 18 मार्च दोपहर 3 बजे पारंपरिक उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया इस दौरान भजन-कीर्तन और फाग गीतों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।महिलाओं ने ढोलक की थाप पर फागुन आयो रे और पावागढ़ में उड़े रे गुलाल जैसे परंपरागत गीत गाए, भक्तों ने गुलाल अर्पित किए