बड़ौद: ग्राम रामनगर और सुवांगांव के बीच तीन किसानों के खेत में लगी आग, तैयार गेहूं की फसल जलकर राख
बडौद तहसील के ग्राम रामनगर व सुवागांव के बीच स्थित तीन किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग आग लग गई जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।अचानक खेत से धुआं उठने लगाऔर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,किंतु तेज़ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।