बड़ौद: कायस्थ समाज ने की चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा, सत्य के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
नगर स्थित कायस्थ समाज द्वारा कार्तिक सुदी द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलम-दवात की पूजा बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ रविवार दोपहर 2 बजे बाद संपन्न की गई बताया गया कि अक्षय द्वितीया का विशेष महत्व है चित्रगुप्त सारा लेखा जोखा रखते हैं इसलिए कायस्थ समाज जन विशेष रूप से कलम दवात की पूजन करते हैं और उसी कलम का उपयोग करते हैं