अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने गुरुवार शाम 5 बजे अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार और मिशन शक्ति केन्द्र का अवलोकन किया गया। महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की गई और लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।