महसी: शिवपुर में तीन माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने के विरोध में CHC शिवपुर परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वे आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।।