नरपतगंज: बीबीगंज में ट्रांसफार्मर चोरी करते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सुपुर्द कर भेजा गया जेल
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के तामगंज पंचायत अंतर्गत बीबीगंज गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ नरपतगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिस मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए दोनों चोर को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।