राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक ली
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक ली। इस दौरान बैठक में एसपी अमित कुमार तोलानी जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को जल भराव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिया।