श्री गंगानगर: सर्किट हाउस में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 5, 2026
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12:00 पौधशाला सर्किट हाउस श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने विश्व पर्यावरण दिवस और एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।