नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग का प्रदर्शन 211वें दिन जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन शनिवार को 211वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर मे पौधो लगाए।