नैनीताल: तल्लीताल पुलिस ने लंबे समय से फरार एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार
तल्लीताल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 138 एनआई एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते लंबे समय से फरार चल रहा था जानकारी के मुताबिक शनिवार करीब 6:00 बजे एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि एनआई एक्ट के आरोपी जवाहर नगर लालकुंआ निवासी विमल कुमार चौधरी को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया।