नैनीताल: हल्द्वानी से नैनीताल दोस्त से स्कूटी लेकर पहुंचे तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा
हल्द्वानी से नैनीताल दोस्त से स्कूटी लेकर पहुंचे तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने स्कूटी सीज कर परिजनों को बुलाकर हिदायत देते हुए नाबालिगों को उनके सुपुर्द किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार करीबन 6:00 बजे एसओ रमेश बोरा ने बताया कि यूके 04 am 1767 स्कूटी मंजू कुमारी के नाम पर है। जिसको सीज कर दिया गया है।