मढ़ौरा: अंवारी में पत्रकार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रखंड के अवांरी में पत्रकार के निधन पर बुधवार की संध्या पांच बजे श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र व जिला से आये हुए पत्रकारों, राजनितिक पार्टी के नेतागण ,वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधियों ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पण करके नमन किया। इस दौरान जिला परिषद मीना अरुण ने कहा कि पत्रकार अवधेश वर्मा के निधन से समाज को एक अपुर्णिय क्षति हुई है।