बरेली: सावन में मोहब्बत का लंगर! उर्स ए रज़वी में नहीं पकेगा मांस, सुब्हानी मियां के फैसले पर व्यापारियों ने जताया आभार
सावन माह में उर्स-ए-आला हजरत के दौरान शाकाहारी लंगर कराने के फैसले पर संयुक्त व्यापार मंडल ने सुब्हानी मियां को धन्यवाद पत्र भेजा है। व्यापारियों ने इसे हिंदू-मुस्लिम सौहार्द और सभी धर्मों की भावनाओं के सम्मान का बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि इससे कांवड़ियों और शिवभक्तों को भी कोई असुविधा नहीं होगी और बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब देश-दुनिया में मिसाल बनेगी।