बेरो: नई उम्मीदों के साथ गूंजा विद्यालय परिसर, डीएवी बेड़ो में सत्र का भव्य शुभारंभ
Bero, Ranchi | Mar 31, 2026 बेड़ो के डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ। निदेशक कैलाश कुमार व शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव-प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गईं, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।