लखनादौन: धूमानगर में बढ़ती चोरियां, पुलिस नहीं दे रही ध्यान
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में कल दिन गुरुवार को दोपहर करीब 4:00 बजे एक महिला द्वारा किराना दुकान से तेल के डिब्बे चुराने का मामला सामने आया है। हालांकि डर के कारण महिला तेल के डिब्बे को वहीं छोड़कर चली गई लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कब तक चलता रहेगा।