भिंड नगर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से शहर में रैली निकालकर जताया विरोध
भिंड में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह 11 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेज बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मांगलिक भवन से बैलगाड़ी के साथ पैदल रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती निकाली गई है