राजापाकर: राजापाकड़ थाना क्षेत्र से 3780 लीटर देसी शराब के साथ तीन वाहन जब्त किया
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके बुधवार को शाम लगभग 5:00 बजे बताया गया राजापाकर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3780 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे दो पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में एक बाइक भी पुलिस जप्त की है।