मड़ियाहू: रामपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में रामपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। रामपुर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।