चायल: सैय्यद सरांवा पुल के पास से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को चरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली सफलता
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को पीड़ित पिता ने थाना चरवा में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस जांच में जुटी थी और मंगलवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!