आज़मगढ़: निजामपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर सरिया लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो, 1 की मौत व 1 घायल
अहरौला थाना के निजामपुर के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर सोमवार की रात 9 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो सरिया लदी ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो चालक की मौत हो गई जबकि चालक के बगल में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वजीराबाद गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज यादव सोमवार की मौत हुई। जबकि उसका साथी जख्मी हुआ।