आज़मगढ़: हीरापट्टी से 5 फरवरी से लापता छात्र को बरामद करने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने डीएम को कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी से 5 फरवरी की शाम करीब 5 बजे कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने घर से निकलकर लापता हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक लापता छात्रा के बरामद न होने से परेशान परिजन सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंप कर छात्र को बरामद करने की मांग की।