झालरापाटन: NH-52 पर जामुनिया गांव के निकट गाय से टकराकर गंभीर घायल हुआ बाइक सवार
नेशनल हाईवे 52 पर जमुनिया गांव के निकट गाए से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शनिवार दोपहर करीब 1बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि खेड़ली गांव का रहने वाला रतिराम राखी के त्योहार पर अपनी बहन के घर झालावाड़ आ रहा था लेकिन जमुनिया गांव के निकट उसकी बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई।