झालरापाटन: सारोला-बील खेड़ा मार्ग पर जंगली सियार से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल
झालावाड़ के सारोला बील खेड़ा मार्ग पर जंगली सियार से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि बील खेडा गांव का रहने वाला सीन्टू राखी की खरीददारी करके सारोला से वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच में उसकी बाइक जंगली सियार से टकरा गई।