झालरापाटन: दुबली गांव में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
झालावाड़ के सीमावर्ती दुबली गांव में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सूचना भानपुरा थाना पुलिस को दी है।चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे बताया कि दुबली की रहने वाली अंजली को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।