बहराइच: बहराइच में सपा का पोस्टर वार, सिटी मजिस्ट्रेट से कहासुनी के बाद कई इलाकों में लगाई गई होल्डिंग
बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है। सपाइयों ने कई इलाकों में होल्डिंग लगाकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल 3 जून को सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को धमकी देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी।