गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को रामगढ़ताल से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक व्यक्ति के घर में घुसकर एक युवक द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया था। बलविंदर नाम के इस युवक को रामगढ़ताल पुलिस ने रामगढ़ताल से गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस विधि कार्रवाई के बाद आज जेल भेज दिया।