छतरपुर नगर: बागेश्वर महाराज से मिलाने के नाम पर महिला से ठगी और दुष्कर्म, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज
छतरपुर में एक महिला के द्वारा बागेश्वर महाराज से मिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म करने के छतरपुर के रहने वाले महेंद्र दुबे पर आरोप लगाए गए और सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 11 नंबर दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और कार्यवाही की जा रही है।