बहराइच: गल्ला मंडी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से बिहार निवासी युवक की हुई मौत
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी क्षेत्र के कैलाश होटल के पास सड़क हादसे में बिहार निवासी युवक घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।