जबलपुर: जबलपुर पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ट्रेड डील के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव का प्रयास
केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील के विरोध व अन्य मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज जबलपुर में बड़ा प्रदर्शन किया, जिसमें शामिल होने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब जबलपुर पहुंचे हैजहां आज सोमवार 13 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे सिविक सेंटर में आम सभा के बाद युवा कांग्रेस की रैली कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंची