भीषण गर्मी और लू के बीच भारत माता चौक पर हजारीबाग यूथ विंग ने 5000 से अधिक राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों व एम्बुलेंस चालकों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। समाजसेवी मुन्ना सिंह ने भी सेवा कार्य में भाग लिया। संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा, “जनसेवा ही संस्था की पहचान है।”